Rajasthan By Election 2024: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

अब घर-घर जाकर समर्थन जुटाने की रणनीति
साइलेंस पीरियड के तहत, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार पर रोक लग जाती है। इस दौरान उम्मीदवार और उनके समर्थक केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील कर सकते हैं। यह प्रतिबंध वोटिंग वाले दिन शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
फ्रीबीज की जब्ती में तीन गुना वृद्धि
चुनाव अधिकारी के अनुसार, इस उपचुनाव में 126.24 करोड़ रुपये नकद, अवैध शराब, और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जो पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।
दौसा में सबसे ज्यादा बरामदगी
दौसा जिले में सबसे ज्यादा नकदी और शराब पकड़ी गई है, जो कुल 29.58 करोड़ रुपये की है। नागौर और अलवर भी इस मामले में उच्च स्थान पर रहे, जहां नागौर में 25.20 करोड़ रुपये और टोंक में 21.99 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त की गई है।
बड़े नेताओं का अंतिम जोर
प्रचार के अंतिम दिन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चौरासी और सलूंबर में जनसभाएं कीं, जबकि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर के समर्थन में विभिन्न गांवों में दौरा कर जनसंपर्क किया।
पढ़ें ये खबरें भी
- उत्तराखंड के इस आख़िरी गांव से शुरू हुई जनगणना, पीएम मोदी ने 83 साल की महिला का क्यों किया ज़िक्र?
- दूध निकालकर पशु छोड़ा तो खैर नहीं, सरकार ने बताया कार्रवाई का प्लान
- PM आवास योजना ग्रामीण: 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1,393 हुए अपात्र, जानिए कब तक कर सकते हैं आपत्ति
- गुपचुप तरीके से UAE पहुंचे नेतन्याहू, राष्ट्रपति नाहयान से की मुलाकात; आखिर इस सीक्रेट मीटिंग की जरूरत क्यों पड़ी ?
- उज्जैन की शाही मस्जिद पर सड़क चौड़ीकरण का मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद डिस्पोज हुई याचिका, मुस्लिम पक्ष के एफिडेविट में 500 साल पुरानी मस्जिद से लेकर वैकल्पिक रास्ते तक का पूरा दावा


