Rajasthan By Election 2024: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

अब घर-घर जाकर समर्थन जुटाने की रणनीति
साइलेंस पीरियड के तहत, मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार पर रोक लग जाती है। इस दौरान उम्मीदवार और उनके समर्थक केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील कर सकते हैं। यह प्रतिबंध वोटिंग वाले दिन शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
फ्रीबीज की जब्ती में तीन गुना वृद्धि
चुनाव अधिकारी के अनुसार, इस उपचुनाव में 126.24 करोड़ रुपये नकद, अवैध शराब, और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जो पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।
दौसा में सबसे ज्यादा बरामदगी
दौसा जिले में सबसे ज्यादा नकदी और शराब पकड़ी गई है, जो कुल 29.58 करोड़ रुपये की है। नागौर और अलवर भी इस मामले में उच्च स्थान पर रहे, जहां नागौर में 25.20 करोड़ रुपये और टोंक में 21.99 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री जब्त की गई है।
बड़े नेताओं का अंतिम जोर
प्रचार के अंतिम दिन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चौरासी और सलूंबर में जनसभाएं कीं, जबकि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर के समर्थन में विभिन्न गांवों में दौरा कर जनसंपर्क किया।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

