Rajasthan By Election 2024: राजस्थान विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव के प्रचार अभियान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की एंट्री हो रही है। सोमवार से पायलट दौसा विधानसभा सीट से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे, जहां वे कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान और चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, पायलट कांग्रेस के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।

कई स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन
सचिन पायलट का जनसंपर्क अभियान सोमवार सुबह 10 बजे भाण्डारेंज मोड़ पाडली से शुरू होगा और भांकरी पुलिया, खोर्रा भेड़ोली, खड़का, और कुण्डल तक चलेगा। दोपहर 1 बजे वे सिण्डोली में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बड़ोलीती, तरवाड़ा, महरों की ढाणी, पीलवा सैंथल, बीनावाला, बासड़ी चौराहा, बापी, और खुरी में भी जनसभाएं होंगी।
कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ
शाम 4:30 बजे, सचिन पायलट दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दौसा, जिसे कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है, में इस बार भाजपा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई, जगमोहन मीणा, को टिकट देकर मुकाबला और रोचक बना दिया है।
प्रचार अभियान को नई रफ्तार
दौसा के बाद, पायलट अन्य उपचुनाव वाली सीटों पर भी प्रचार करेंगे। सचिन पायलट की इस एंट्री से कांग्रेस के प्रचार अभियान में नई ऊर्जा की उम्मीद है, क्योंकि वे पहले विदेश दौरे और अन्य राज्यों में चुनावी व्यस्तताओं के कारण नामांकन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए थे।
पढ़ें ये खबरें भी
- Prabhas Birthday: प्रभास के बर्थडे पर फैंस को मिला ट्रिपल सरप्राइज, ‘फौजी’ के पोस्टर से ‘कल्कि 2’ और ‘सलार 2’ तक पर आया बड़ा अपडेट
- आंध्र प्रदेश में SC के आदेश के बाद EC ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगायी, NDA ने बताया YSRCP की साजिश
- ‘हड़प्पा सभ्यता’ के राखीगढ़ी की बदलेगी तस्वीर, 180 करोड़ से बनेगा आधुनिक म्यूजियम
- बाहुबली अनंत सिंह के तल्ख तेवर, बोले- अन्याय पर पार्टी चुप रही, फिर भी नीतीश हमारे भगवान
- 2023 की लोकपाल रिपोर्ट से मचा हड़कंप: जानिए किस घोटाले की विजिलेंस जांच के आदेश जारी हुए
