Rajasthan By Election: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कल डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान सीमलवाड़ा में चौरासी विधानसभा उपचुनाव के तहत भाजपा उम्मीदवार कारीलाल के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को दोनों नेताओं ने संबोधित किया। अपने संबोधन में दोनों ने कांग्रेस और बीएपी पर जमकर हमला बोला और भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया, संकल्प पत्र में किए कई वादे पूरे: सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, हमारी सरकार ने 5 साल के संकल्प पत्र के कई वादों को मात्र 10 महीनों में पूरा कर दिया है। चौरासी क्षेत्र में विकास की अनेक योजनाओं की सौगात दी गई है।
अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल तक राज करने वाली कांग्रेस और बीएपी ने क्षेत्र के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने बीएपी नेताओं पर क्षेत्र में झूठे सपने दिखाने और अशांति फैलाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएपी के विधायक विकास कार्य नहीं करवा सकते और अंत में विकास कार्यों के लिए भाजपा के पास ही आते हैं। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कारीलाल को जिताने के बाद क्षेत्र के विकास की गारंटी भाजपा की होगी।
नामांकन के आखिरी दिन सीमलवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भाजपा नेताओं, सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा, और पूर्व मंत्री सुशील कटारा ने हैलीपेड पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
सभा स्थल पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल को तीर-कमान भेंट किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सभा को संबोधित किया और जनता से भाजपा उम्मीदवार कारीलाल को जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की, जिससे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके।
पढ़ें ये खबरें भी
- मुजफ्फरपुर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ वांटेड गिरफ्तार, तीन गंभीर मामलों में थी तलाश
- ये क्या तमाशा है… ट्रामा सेंटर में ग्रीन कार्पेट लगाने पर भड़के मंत्री सिंधिया, घायल श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे थे अस्पताल
- उत्तराखंड की सियासत में बड़ा उलटफेर: 5 दिन में भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
- इमरान के बेटों से बात करना पड़ा भारी? PCB ने इन 2 दिग्गजों को कमेंट्री पैनल से ही कर दिया गायब, फैसले ने खड़े किए सवाल
- सावधान रहना क्योंकि भाजपा…फर्जी वोट जुड़वाने को लेकर अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं को अलर्ट करते हुए कही बड़ी बात
