Rajasthan By-Election Results: राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम का काउंटडाउन शुरू हो गया है। निर्वाचन विभाग ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली है, जो सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम के वोट गिनें जाएंगे। इस बीच, फलोदी सट्टा बाजार ने इन 7 सीटों के लिए ताजा आकलन जारी किया है, जो चुनावी दावों को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, राजस्थान की दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनूं, खींवसर और सलूंबर सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं। वहीं, रामगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में और चौरासी सीट बीएपी (बीजेपी के सहयोगी दल) के खाते में जा सकती है। हालांकि, यह आकलन पत्रिका द्वारा प्रमाणित नहीं है, क्योंकि पत्रिका हमेशा चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों पर भरोसा करता है।
फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन का विश्लेषण
- झुंझुनूं: बीजेपी की जीत का दावा
- सलूंबर: बीजेपी की जीत का दावा
- खींवसर: बीजेपी की जीत का दावा
- रामगढ़: कांग्रेस की जीत का दावा
- देवली-उनियारा: बीजेपी की जीत का दावा
- दोसा: बीजेपी की जीत का दावा
- चौरासी: BAP (बीएपी) की जीत का दावा
कांग्रेस और आरएलपी को हो सकता है नुकसान
फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन के अनुसार, कांग्रेस पार्टी को 7 में से केवल 1 सीट मिलती हुई दिख रही है, जबकि एक अन्य सीट बीएपी के खाते में जा सकती है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है, तो कांग्रेस को 3 सीटों का नुकसान हो सकता है। वहीं, खींवसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को भी झटका लग सकता है। इन 7 सीटों में से चार सीटें कांग्रेस के पास थीं, जबकि एक-एक सीट बीजेपी, आरएलपी और बीएपी के पास थी।
तीन सीटों पर सीधी टक्कर, चार पर त्रिकोणीय मुकाबला
राजस्थान में इन 7 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा मतदान खींवसर सीट पर हुआ था और दौसा में सबसे कम मतदान हुआ। इन सीटों में से चार पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि तीन सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : अरपा महोत्सव 2026 में CM साय होंगे शामिल… 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे… दूरदर्शन पर आज से ‘साहित्य पर्व’ का प्रसारण… आप का सीएम हाउस घेराव आज… दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का आज विशेष प्रशिक्षण शिविर… पढ़ें और भी खबरें
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ई-बसों की दौड़ में देश की नंबर-1 राजधानी बनी दिल्ली, DTC कर्मचारियों के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, सुनवाई के दौरान एक वकील ने दूसरे वकील को पीटा, CJI भड़के, दिल्ली में 5 स्टार होटलों के रूम किराए में उछाल, अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी
- National Morning News Brief: चंद्रयान-4 को लेकर ISRO को बड़ी सफलता, AI से इंसानों की 99% नौकरियों पर बड़ा खतरा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा; अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, आर्मेनिया ने पहली बार दिखाए भारतीय हथियार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
- सीएम सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर खोली ‘पाकिस्तान फाइल्स’, असम से दिल्ली तक बरपा हंगामा
- सावधान! बिहार में होने वाली है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किशनगंज रहा सबसे ठंडा जिला


