Rajasthan by Election: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों सलूंबर, चौरासी, झुंझुनूं, रामगढ़, खींवसर, दौसा, और देवली-उनियारा पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। इन सात सीटों पर 19 लाख 37 हजार से अधिक मतदाताओं ने कुल 69 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद कर दिया। बता दें कि 23 नवंबर को इसका परिणाम आएगा।

बता दें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान सभी क्षेत्रों में मतदान का रुझान अंतिम समय में बढ़ा। शाम 5 बजे तक कुल 64.82% मतदान दर्ज किया गया, हालांकि अंतिम आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं। रामगढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा 71.45% मतदान हुआ, जबकि अन्य क्षेत्रों में खींवसर 71.04%, चौरासी 68.55%, सलूंबर 64.19%, झुंझुनूं 61.8%, देवली-उनियारा 60.61% और दौसा में 55.63% मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि सभी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
इस उपचुनाव में कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव के परिणामों को दोहराने का दबाव है, जबकि क्षेत्रीय दलों जैसे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और भारत आदिवासी पार्टी के लिए अपनी सियासी पहचान बचाने की चुनौती है। भाजपा के लिए भी यह चुनाव एक कठिन परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि भजनलाल सरकार के 10 महीने पूरे होने पर यह उपचुनाव लिटमस टेस्ट की तरह है। इन सात सीटों में से भाजपा के पास केवल एक सीट थी, और प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं अभियान की कमान संभाली।
इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। दौसा सीट पर किरोड़ी लाल मीणा और सचिन पायलट के बीच सियासी रस्साकशी ने इसे हॉट सीट बना दिया है। बीजेपी से मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगन मोहन मीणा और कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले दीनदयाल बैरवा उम्मीदवार हैं। खींवसर सीट पर आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल मैदान में हैं। आदिवासी बेल्ट की चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी को अपनी पकड़ बनाए रखने की चुनौती है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

