Rajasthan by election: राजस्थान की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है. पार्टी के नेता और संगठन इन चुनावों को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं, क्योंकि यह भजनलाल सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है.
पहले, इन सात सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ एक सीट थी, लेकिन अब राज्य में सरकार होने के चलते पार्टी के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है. ऐसे में भाजपा बहुत ही सोच-समझकर अपनी रणनीति बना रही है.

उपचुनाव की तैयारी के तहत भाजपा ने शनिवार को चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है. इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है. पार्टी ने चार प्रमुख नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है.
भाजपा ने दी इन नेताओं को जिम्मेदारी राजस्थान भाजपा ने उपचुनाव के लिए चार नेताओं को चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है. नारायण पंचारिया को प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया गया है, जबकि हरिराम रिणवा, दामोदर अग्रवाल और सुशील कटारा को सह चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पढ़ें ये खबरें भी
- पन्ना में तेज रफ्तार ट्राला ने 5 गायों को कुचला: दर्दनाक मौत, रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा CCTV में कैद
- रायपुर में अब 2 नहीं 4 डस्टबिन में होगा कचरे का सेग्रीगेशन, नए Solid Waste Management Rules लागू
- पशुधन विकास विभाग में 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ बने उप संचालक, डीपीसी की अनुशंसा के बाद जारी हुआ आदेश…
- साइंस सिटी देहरादून की राह आसान, केंद्र देगा 14 करोड़ की अतिरिक्त फंडिंग
- दो अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई


