Rajasthan By Election: राजस्थान में विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के बाद 69 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। दौसा, झुंझुनूं, देवली-उनियारा, रामगढ़, खींवसर, सलूंबर, और चौरासी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई, हालांकि कई बूथों पर 6 बजे के बाद भी लाइन में खड़े मतदाताओं ने अपने वोट डाले। देवली-उनियारा से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा।

खींवसर सबसे आगे
इस उपचुनाव में 7 में से 6 सीटों पर 2023 विधानसभा चुनाव की तुलना में कम मतदान हुआ। खींवसर में सबसे अधिक 75.66% मतदान हुआ, जो पिछले साल विधानसभा चुनाव में 73.49% था।
अन्य सीटों का मतदान प्रतिशत:
- चौरासी: 71.75% (2023 में 81.76%)
- रामगढ़: 75.27% (2023 में 77.42%)
- झुंझुनूं: 66.14% (2023 में 71.17%)
- दौसा: 62.3% (2023 में 74.20%)
- सलूंबर: 67.88% (2023 में 71.58%)
- देवली-उनियारा: 65.01% (2023 में 73.57%)
दौसा में सबसे कम मतदान
दौसा सीट पर सबसे कम 62.3% मतदान हुआ, जो 2023 विधानसभा चुनाव के 74.20% से काफी कम है। खींवसर, चौरासी, सलूंबर, झुंझुनूं, और देवली-उनियारा में त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि दौसा और रामगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। इन सीटों में से 4 पर कांग्रेस का कब्जा था, जबकि 1-1 सीट बीजेपी, बीएपी और आरएलपी के पास थी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

