Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं को बल तब मिला जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अलग-अलग दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जयपुर आगमन ने इन कयासों को और मजबूत कर दिया है।

जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरा
जेपी नड्डा गुरुवार रात जयपुर पहुंचे और शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय में पार्टी के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा समेत कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह बैठक मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल जैसे महत्वपूर्ण फैसलों पर केंद्रित हो सकती है।
भजनलाल कैबिनेट में खाली हैं 6 मंत्री पद
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं, जिनमें अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में भजनलाल सरकार में 24 मंत्री हैं, जिससे मंत्रिमंडल में 6 और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। भजनलाल सरकार ने हाल ही में अपना पहला कार्यकाल पूरा किया है, और बीजेपी ने पिछले महीने हुए 7 उपचुनावों में 5 सीटों पर जीत दर्ज की। इन दोनों घटनाओं का प्रभाव संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर दिख सकता है।
कौन-कौन से नाम हैं चर्चा में?
मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच कई प्रमुख नाम चर्चा में हैं। इनमें पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, अनीता भदेल, श्रीचंदेल कृपलानी और पुष्पेंद्र सिंह राणावत प्रमुख हैं। इसके अलावा विधायक जयदीप बियानी, आदूराम मेघवाल, हंसराज मीणा, रामविलास मीणा और गोवर्धन वर्मा जैसे नेताओं के नाम भी संभावित सूची में शामिल हैं।
वसुंधरा राजे का कद बढ़ने की संभावना
बिलारा से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अर्जुन गर्ग का नाम भी चर्चा में है। वे वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते हैं। अगर उन्हें मंत्री बनाया जाता है, तो वसुंधरा राजे की राजनीतिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। जेपी नड्डा की इस यात्रा के दौरान कई बड़े फैसलों की संभावना जताई जा रही है। यह दौरा राजस्थान की राजनीति में आगामी बदलावों और पार्टी की रणनीतियों के लिए अहम साबित हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- राजधानी में झांकियों को बम से उड़ाने की धमकी, लेटर में लिखा- अगली बार नहीं समझाऊंगा, हिंदू समाज में आक्रोश
- Sonipat Electrocution News: हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने पर हादसा, 2 मजदूरों की मौत
- ‘कैसा किसान कल्याण वर्ष?’, सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में गरजीं दिग्विजय की पत्नी नम्रता राव; सरकार पर बोला तीखा हमला
- सड़कों पर मिट्टी और निर्माण मलबा, 3 नवंबर को आयोग के सामने पेश होंगे अधिकारी
- Craft University in UP: कारीगरों की बल्ले-बल्ले! हुनर के साथ मिलेगी क्राफ्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री, पढ़ें पूरा प्लान

