Rajasthan Crime News: हनुमानगढ़ में कक्षा 10वीं की पढ़ाई करने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. ये खुलासा पीड़िता के 6 माह की गर्भवती होने के बाद तब हुआ जब परिजन गर्भपात कराने अस्पताल पहुंचे.

परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गोलूवाला थाने के एसएचओ को दी, जिसके बाद पुलिस लाल बहादुर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस वारदात को लेकर परिजनों और पीड़िता से बात की. जिसमें उसने एक युवक पर कई बारी रेप करने का आरोप लगाया. वह युवक उसके गांव का ही है.
पीड़िता रेप के कुछ वक्त के बाद ही गर्भवती हो गई, जिसके चलते वह अपने घरवालों के साथ गर्भपात कराने अस्पताल गई. एसएचओ लाल बहादुर ने बताया कि फिलहाल पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. इसके अलावा जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिससे पीड़िता के साथ सही तरीके से इंसाफ हो सके.
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

