Rajasthan Crime News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2023 की तुलना में राजस्थान में कुल अपराधों में 15 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या के मामलों में 25 प्रतिशत और लूट की घटनाओं में 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज हुई है। महिला अत्याचार के मामलों में 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति और जनजाति के विरुद्ध अपराधों में 28 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री के अनुसार संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गैंग गतिविधियों पर लगातार निगरानी और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अपराधियों के महिमामंडन और गैंगस्टर गतिविधियों की नियमित स्क्रीनिंग कर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है।
कानून से बचना अब मुश्किल
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि नए आपराधिक न्याय कानूनों के तहत त्वरित जांच और समयबद्ध न्याय की प्रक्रिया से अपराधियों पर दबाव बढ़ा है। गंभीर मामलों में एफएसएल आधारित जांच, ई-एफआईआर और डिजिटल चार्जशीट की व्यवस्था से अपराध छिपाना और कानून से बचना अब आसान नहीं रहा।
निवेश के लिए सुरक्षित माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार का असर आमजन के भरोसे और निवेश के माहौल पर साफ दिख रहा है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण बना है, वहीं अपराधियों के लिए राजस्थान अब सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा।
पढ़ें ये खबरें
- रांची में ‘राधा स्वामी’ संगठन पर करोड़ों की ठगी का आरोप : 12 लोगों पर FIR, वाहन से लेकर आवास और स्कॉलरशिप तक के नाम पर रकम लेने का दावा
- BRICS Summit 2026: ईरान-UAE के बीच विवाद के बावजूद संयुक्त घोषणा पर बनी सहमति, भारत की कूटनीतिक जीत
- UIIDB को मुफ्त में जमीनें क्यों दिया गया? यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर बोला हमला, उठाए कई सवाल
- BRICS में नहीं बुलाने पर बांग्लादेश दिखाया असली रूप, भारत के साथ 101 डील और MoUs पर लटकी तलवार
- BMW i7 Facelift (2026) Launch : बड़ी बैटरी, 728KM रेंज और कम कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतरी लग्जरी सेडान


