Rajasthan Crime News: अलवर जिले के राजगढ़-अलवर मार्ग पर मूनपुर के पास गुरुवार रात बदमाशों ने एक लोहा व्यापारी की कार पर हमला कर फायरिंग कर दी। इस घटना में व्यापारी के ड्राइवर को पेट में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राजगढ़ थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने जानकारी दी कि लोहा व्यापारी हरिशंकर गुप्ता, जो मूनपुर में एक लोहे का कारखाना चलाते हैं, अपने काम के बाद राजगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। बदमाशों ने गाड़ी का शीशा खोलने की मांग की, लेकिन व्यापारी ने शीशा नहीं खोला। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डीएसटी टीम को बदमाशों की तलाश के निर्देश दिए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- झूले पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेले में हड़कंप, तीन बच्चे गंभीर, ICU में भर्ती
- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
- ‘युवा आत्मनिर्भर बन सके और…’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- 27,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी
- CG Breaking News : सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी गाड़ी लेकर हुए फरार
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ

