Rajasthan Crime News: अलवर जिले के राजगढ़-अलवर मार्ग पर मूनपुर के पास गुरुवार रात बदमाशों ने एक लोहा व्यापारी की कार पर हमला कर फायरिंग कर दी। इस घटना में व्यापारी के ड्राइवर को पेट में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राजगढ़ थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने जानकारी दी कि लोहा व्यापारी हरिशंकर गुप्ता, जो मूनपुर में एक लोहे का कारखाना चलाते हैं, अपने काम के बाद राजगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार में सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। बदमाशों ने गाड़ी का शीशा खोलने की मांग की, लेकिन व्यापारी ने शीशा नहीं खोला। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डीएसटी टीम को बदमाशों की तलाश के निर्देश दिए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान: उत्तराखंड के इन जाबांज़ पुलिस अफसरों को CM धामी देंगे पदक, देखें पूरी लिस्ट!
- शराब माफिया के साथ ठुमके लगाना ASI को पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई
- गोंडा में चोरी के शक में नाबालिगों पर सितम, खंभे से बांधकर पीटा; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
- 50 हजार नई बहाली, नक्सलमुक्त बिहार को प्रेसिडेंट कलर्स, और घटे अपराध-गृह विभाग का बड़ा ऐलान!
- एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा: CM डॉ मोहन ने लहराया तिरंगा, बच्चों को किया दुलार और सेल्फी भी ली

