Rajasthan News: राजस्थान मंडपम विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान मंडपम राज्य की कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा.
अधिकारियों को दिए निर्देश
जयपुर में बनने वाले इस मंडपम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बनाया जाए तथा इसमें आधुनिक तकनीक और परंपरागत राजस्थानी वास्तुकला का बेहतरीन संयोजन किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को मंडपम के निर्माण को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान मंडपम के निर्माण की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भारत मंडपम की तर्ज पर जयपुर में राजस्थान मंडपम का निर्माण किया जाएगा. अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि इसमें बनने वाले एग्जीबिशन हॉल, ओपन हॉल तथा ऑडिटोरियम में दर्शक क्षमता का पूरा ध्यान रखा जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी कर सकें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेक वन प्रोडक्ट के तहत स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए मंडपम में यूनिटी मॉल का भी निर्माण किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को इस मॉल में सभी तरह की करने के निर्देश दिए. आवश्यक सुविधाएं विकसित मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओंको ध्यान में रखते हुए यहां संसाधन विकसित किया जाए. सीएम ने राजस्थान मंडपम में बनने वाले यूनिटी मॉल, पार्किंग, दुकानें एवं ऑडिटोरियम सहित पूरे मास्टर प्लान की समीक्षा की.
पढ़ें ये खबरें
- ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ₹8 लाख की ठगी, पैसे वापस मांगने पर युवक को कार से खींचकर चाकुओं से गोदा; इलाज के दौरान मौत
- पुरानी कार बेचने से पहले जान लें ये आसान टिप्स, मिलेगी 30% तक ज्यादा रीसेल वैल्यू
- ‘ग्रामवासी सतर्क रहें, जंगल की ओर न जाएं’, 9 हाथियों के दल की आमद के साथ वन विभाग ने कराई गांवों में मुनादी…
- दुपट्टे पर ‘ॐ नमः शिवाय’ देखकर दिग्विजय का सवाल: कामरेड का इससे क्या लेना-देना ? कम्युनिस्ट पार्टी के राजेश शर्मा ने दिया था ओम नमः शिवाय लिखा दुपट्टा
- इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन का फोकस शहरों के भविष्य पर, जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर

