Rajasthan Elections: सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने राजस्थान के आगामी पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी पहली बार राज्य में जमीनी स्तर पर अपने आधिकारिक और समर्थित उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

Owaisi के साथ बैठक में बनी चुनावी रणनीति
AIMIM राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जमील खान ने शनिवार को पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान के राजनीतिक हालात और आगामी पंचायत व निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी के अनुसार, ओवैसी ने राजस्थान में मजबूती से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
वर्चुअल बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
ओवैसी से मुलाकात के बाद रविवार को प्रदेशाध्यक्ष जमील खान की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियां तेज करने पर जोर दिया गया।
जिला स्तर पर चलेगा जनसंपर्क अभियान
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट आरिफ मोहम्मद ने बताया कि पूरे राजस्थान में जल्द जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत जिला और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर सक्रिय और मजबूत जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है।
क्या BJP और Congress के समीकरण बदलेंगे?
AIMIM के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। खासकर मुस्लिम बहुल और अल्पसंख्यक प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी की मौजूदगी का असर चुनावी मुकाबले पर पड़ सकता है। हालांकि, इसका वास्तविक असर चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AIMIM की मौजूदगी कुछ सीटों पर मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है, जबकि इसका प्रभाव क्षेत्रवार अलग-अलग हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- सऊदी अरब में हूती हमलों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, नागरिकों से कहा- दिशा निर्देशों का पालन करें
- रेखा सरकार ने ई-रिक्शा पर ड्राफ्ट जारी किया: लोगों से मांगा सुझाव, यात्रियों की संख्या और सामान का वजन तय हो सकता है
- GT Road पर आधी रात बड़ा हादसा, सेब से लदे कैंटर में पीछे से घुसी बस; 8 लोग गंभीर
- देवराज दीवान की पुण्यतिथि पर दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, बोले- चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही सरकार
- CJP पर भड़के छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास! बोले- ‘ये कॉकरोच हैं, रावण दहन पर इनका भी दहन कर दें’

