Rajasthan Firework Guidelines : राजस्थान सरकार ने दिपावली पर आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने से बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के छह जिलों में पटखों की बिक्री और इस्तेमाल से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इन क्षेत्र में सिर्फ 2 दिन ही पटाखे चलाने की छूट दी गई है. साथ ही केवल सर्टिफाइड CSIR-NEERI से ग्रीन पटाखों की ही बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति होगी.
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के NCR क्षेत्र में शामिल अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में पटाखे चलाने के लिए समय सीमा तय की गई है. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 7 और 8 नवंबर 2026 को ही आतिशबाजी की छूट मिलेगी. इसके अलावा 6 नवंबर तक और 9 नवंबर से पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन रहेगा.
Rajasthan Firework Guidelines : QR कोड स्कैन करने के बाद ही खरीद सकेंगे पटाखे
ग्रीन पटाखों के प्रत्येक पैकेट पर QR कोड लगाना अनिवार्य होगा. QR कोड स्कैन करते ही खरीदार को निर्माता, प्रमाणन और लाइसेंस से संबंधित जानकारी मिल सकेगी. बिना QR कोड वाले पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा. पटाखे सिर्फ निर्धारित दुकानों से ही बेचे जा सकेंगे. वहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पटाखों की बिक्री की अनुमति नहीं होगी.
अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर होगी कार्रवाई
अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और सप्लाई पर रोक लगाने के लिए जिला कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए विशेष जांच टीमें गठित की जाएंगी, जो दुकानों और गोदामों का निरीक्षण करेंगी. दिल्ली-NCR में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी जांच की जाएगी. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पटाखे जब्त किए जाएंगे और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.
Rajasthan Firework Guidelines : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रखेगा प्रदूषण के स्तर पर नजर
दिवाली के दौरान और त्योहार के बाद भी राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित जिला कार्यालयों को रोजाना प्रदूषण के स्तर की निगरानी करनी होगी. इसके लिए नियमित रिपोर्ट तैयार की जाएगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, दुकानदारों और पटाखा निर्माताओं के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

