राजस्थान सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान में एक नई पहल की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अनुशंसा पर ‘राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना’ को मंजूरी दे दी है. इसके तहत राज्य के 18 पात्र वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान निधि प्रदान की जाएगी.

15 हजार रुपये मासिक सहायता
‘राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना’ के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रति माह 15,000 रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी. वहीं, इस योजना के तहत दिवंगत दो वरिष्ठ पत्रकारों की पत्नियों को आधी राशि, यानी 7,500 रुपये, दी जाएगी ताकि उनके परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके.
पत्रकारिता के प्रति समर्पण की सराहना
मुख्यमंत्री ने इस योजना की स्वीकृति देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज में इसके महत्व को देखते हुए, जिन पत्रकारों ने अपना जीवन जनहित में समर्पित किया, उन्हें सम्मानित करना सरकार की प्राथमिकता है. यह योजना उनके योगदान को सराहने और उन्हें राहत प्रदान करने का एक कदम है.
वरिष्ठ पत्रकारों के लिए राहतकारी कदम
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहल वरिष्ठ पत्रकारों के लिए एक राहतकारी कदम मानी जा रही है. इससे न केवल वृद्ध पत्रकारों को आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि अन्य पत्रकारों का भी मनोबल बढ़ेगा, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं.
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, यह योजना वरिष्ठ पत्रकारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है. आगे भी इस योजना के तहत पात्र पत्रकारों के आवेदन पर विचार किया जाएगा और समिति की अनुशंसा पर उन्हें लाभ दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
- ‘BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद…,’ 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले बोले राहुल गांधी, जानें बीजेपी का शुक्रिया क्यों किया?
- राजस्व टीम पर जानलेवा हमलाः RI का पैर फ्रैक्चर और पटवारी का सिर फूटा, 20 लोगों पर एफआईआर
- Bastar News Update : कुटुंब जात्रा के साथ हजार से अधिक देवी-देवताओं की विदाई… नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार… बोलेरो पेड़ से टकराई, सेना के जवान की मौत
- ‘सपा हारना पसंद करेगी, BJP को हराना नहीं’, चंद्रशेखर आजाद के बयान से यूपी में सियासी हलचल, सरकारी स्कूलों पर भी उठाए सवाल
- मोकामा विधायक अनंत सिंह का JDU पर बड़ा हमला, 6 साल के लिए निष्कासित, बोले- खुद की पार्टी बनाऊंगा

