Rajasthan IAS RAS Transfer 2026: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए एक IAS और आठ RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। वहीं, दो RAS अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा यानी APO में रखा गया है। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

IAS शिवेंद्र प्रताप को बारां में मिली पोस्टिंग
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, APO में चल रहे IAS शिवेंद्र प्रताप को बारां में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, माडा के पद पर नियुक्त किया गया है। शिवेंद्र प्रताप 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे विवाह के आधार पर इंटर-कैडर ट्रांसफर के बाद तेलंगाना कैडर से राजस्थान आए थे। राजस्थान कैडर में जॉइनिंग के बाद वे APO चल रहे थे। अब उन्हें बारां में जिम्मेदारी दी गई है।
इन 8 RAS अधिकारियों के हुए तबादले
कार्मिक विभाग ने आठ RAS अधिकारियों को अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया है।

दो RAS अधिकारियों को APO किया
आदेश में दो RAS अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। इनमें रावतभाटा की उपखंड अधिकारी कृति व्यास और मुंडावर की उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को कार्मिक विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नई पदस्थापन व्यवस्था के तहत संभालना होगा कार्यभार
कार्मिक विभाग के आदेश में अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्त करने के साथ रिक्त पदों पर भी पदस्थापन किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

