Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में नए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार ने एक ही बार में 48 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए. कई सीनियर अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां मिली हैं.
सबसे बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यालय में हुआ, जहां अखिल अरोड़ा को अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है. शिखर अग्रवाल को उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

पर्यटन, संस्कृति और पीडब्ल्यूडी में बड़े बदलाव
प्रवीण गुप्ता को ACS पीडब्ल्यूडी के साथ पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. इसके अलावा उन्हें राजस्थान पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया है. राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की कमान आलोक गुप्ता को दी गई है. वहीं प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग में दिनेश कुमार को प्रमुख शासन सचिव नियुक्त किया गया है.
मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने 18 नवंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही अफसरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल की चर्चा तेज हो गई थी.




पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
