Rajasthan IPS Transfer List: राजस्थान में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात जारी हुई सूची में 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल में एसपी स्तर से लेकर डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
इन जिलों में बदल गए कप्तान
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के 22 से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं। जिन जिलों में नए एसपी की तैनाती की गई है, उनमें प्रमुख रूप से झुंझुनू, बाड़मेर, जयपुर ग्रामीण, पाली, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, करौली, सलूंबर, सिरोही, बूंदी और बांसवाड़ा। वहीं भिवाड़ी के एसपी आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय को अब खैरथल-तिजारा एसपी का भी जिम्मा सौंपा गया है।
देखें पूरी लिस्ट



कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव
सिर्फ जिलों में ही नहीं, बल्कि राजधानी जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस बेड़े में कई पुलिस उपायुक्त (DCP) बदले गए हैं। वहीं, जोधपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (पश्चिम) की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
मुख्यालय और खुफिया तंत्र में भी फेरबदल
तबादला सूची में केवल फील्ड पोस्टिंग ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण प्रशासनिक इकाइयों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय (PHQ), खुफिया तंत्र (Intelligence), और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) जैसी संवेदनशील इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राज्य सरकार की मंशा इन महत्वपूर्ण विभागों को अधिक सक्रिय बनाने की है।
आखिर क्यों हुआ यह बदलाव?
दरअसल, प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो लंबे समय से जमे अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है। डॉ. धीरज कुमार सिंह (संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक विभाग) द्वारा जारी इन आदेशों के बाद अब सभी अधिकारियों को तुरंत नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और स्तरों पर भी प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 14वां टेस्ट आज : पहली बार पृथ्वी के चक्कर लगाएगा स्टारशिप, 26 सैटेलाइट्स भी छोड़ेगा
- Oppo ने मार्केट में उतारा Reno 16T, जानिए 120x ज़ूम और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस फोन के फीचर्स
- “आंटी ऊपर जाइए, निधि फांसी लगा रही है…” दोस्त के फोन के बाद सहम गया परिवार, बंद कमरे में पंखे से लटकी मिली इन्फ्लुएंसर
- प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत पर बड़ा खुलासा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के पीछे का सच क्या?
- ‘चिराग NDA के बड़े नेता, उनपर बोलने का हमारा अधिकार नहीं’, ‘शर्म’ वाले बयान पर बोलीं लेशी सिंह


