Rajasthan Love Marriage Law: राजस्थान की सियासत में लव-मैरिज और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रतनगढ़, चूरू से भाजपा विधायक पुसाराम गोदारा ने इन रिश्तों पर नकेल कसने की वकालत की है। विधायक का साफ कहना है कि राज्य में अब ऐसे विवाहों पर कानूनन रोक लगनी चाहिए, जिनमें माता-पिता की सहमति शामिल न हो।

क्या है विधायक का प्रस्ताव?
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक गोदारा ने स्पष्ट किया कि वे आगामी विधानसभा सत्र में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका मानना है कि वर्तमान में लव-मैरिज और लिव-इन रिलेशनशिप से समाज में विकट स्थिति पैदा हो रही है, जिससे 36 कौम की भावनाएं आहत होती हैं। विधायक ने मांग है कि शादी में माता-पिता की मंजूरी अनिवार्य हो। विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) जारी करने से पहले परिजनों की सहमति देखी जाए। लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मामलों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं।
गुजरात मॉडल का दे रहे हवाला
विधायक ने अपने तर्क को पुख्ता करने के लिए गुजरात का उदाहरण दिया है। उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए एक ड्राफ्ट तैयार कर रही है। इस प्रस्तावित ड्राफ्ट के तहत, घर से भागकर शादी करने वाले जोड़ों के विवाह का पंजीकरण न करने का प्रावधान है, ताकि ऐसी शादियों को कानूनी वैधता न मिल सके।
वहीं विधायक गोदारा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय चौपालों तक बहस छिड़ गई है। जहां एक पक्ष इसे संस्कार और सामाजिक मर्यादा बचाने की कवायद बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन मान रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 14वां टेस्ट आज : पहली बार पृथ्वी के चक्कर लगाएगा स्टारशिप, 26 सैटेलाइट्स भी छोड़ेगा
- Oppo ने मार्केट में उतारा Reno 16T, जानिए 120x ज़ूम और 80W फास्ट चार्जिंग से लैस फोन के फीचर्स
- “आंटी ऊपर जाइए, निधि फांसी लगा रही है…” दोस्त के फोन के बाद सहम गया परिवार, बंद कमरे में पंखे से लटकी मिली इन्फ्लुएंसर
- प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत पर बड़ा खुलासा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के पीछे का सच क्या?
- ‘चिराग NDA के बड़े नेता, उनपर बोलने का हमारा अधिकार नहीं’, ‘शर्म’ वाले बयान पर बोलीं लेशी सिंह

