Rajasthan News: भवानीमंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. साजिद खान ने प्रसव कक्ष के पूरे स्टाफ को एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया है। इसके साथ ही 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, जो मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

5 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन
इस मामले की जांच के लिए डॉ. मुकेश कुमार नागर की अध्यक्षता में एक विशेष समिति बनाई गई है। इसमें शामिल हैं:
- डॉ. हरप्रसाद लकवाल (पीएमओ, सेटेलाइट चिकित्सालय)
- प्रभु लोधा (जिला कार्यक्रम अधिकारी)
- डॉ. रामभरत मीणा (महिला रोग विशेषज्ञ)
- डॉ. माधुरी राठौर
कार्रवाई की चपेट में आए स्वास्थ्यकर्मी
प्रशासन ने प्रसव कक्ष में लापरवाही के लिए जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की है, उनमें शामिल हैं:
- डॉ. पूजा मीणा (प्रसव कक्ष प्रभारी)
- रचना मेहर (सीनियर नर्सिंग स्टाफ)
- कुसुम दांगी (नर्सिंग ऑफिसर)
- अनीता नागर (एएनएम)
- कविता माली (एएनएम)
प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने स्पष्ट किया कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जांच कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जा सकें।
पढ़ें ये खबरें
- दुश्मनों पर कहर बनकर टूटेगी ‘अश्नि’ ड्रोन बटालियन, लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने बताया क्या कर सकती है ये पल्टन
- Rajasthan News: गलती से कर्मचारी को जीपीएफ में जमा से ज्यादा राशि दी, हाईकोर्ट ने ब्याज नहीं वसूलने के लिए कहा
- फंस गए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद! मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिगों से यौन शोषण की पुष्टि, पीड़ित बोला- अध्ययन के लिए गया था, तभी मेरा…
- सागर में रहस मेले का सीएम डॉ मोहन यादव ने किया ऐतिहासिक शुभारंभ: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की सौगात, 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 196 करोड़ रुपये ट्रांसफर
- एमपी के सीएम मोहन यादव निजी दौरे पर रायपुर पहुंचे, शादी समारोह में हुए शामिल

