Rajasthan News: राजस्थान में रविवार को कार्मिक विभाग ने 10 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग की सूची जारी की। इससे पहले जुलाई में 91 आईपीएस, आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदले गए थे।

6 ट्रेनी आईपीएस को नई जिम्मेदारी
नवीनतम तबादला सूची में 6 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को सहायक पुलिस अधीक्षक (डिप्टी एसपी) के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि 4 ट्रेनी डिप्टी एसपी को प्रमोशन देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख तबादले और नई पोस्टिंग:
- हेमंत कलाल (2021): सहायक पुलिस आयुक्त, जोधपुर पूर्व से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर शहर (पूर्व)।
- कंबले शरण गोपीनाथ (2021): सहायक पुलिस अधीक्षक, साचौर (जालोर) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अलवर शहर।
- रोशन मीणा (2021): सहायक पुलिस अधीक्षक, नीम का थाना (सीकर) से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पश्चिम, जोधपुर आयुक्तालय।
- उषा यादव (2022): सहायक पुलिस अधीक्षक, पाली से सहायक पुलिस आयुक्त, चौमूं, जयपुर आयुक्तालय।
- अजय सिंह राठौर (2022): प्रशिक्षणाधीन से सहायक पुलिस अधीक्षक, किशनगढ़ (अजमेर)।
- आशिमा वासवानी (2023): प्रशिक्षणाधीन से सहायक पुलिस अधीक्षक, मावली (उदयपुर)।
- पाटिल अभिजीत तुलसीराम (2023): प्रशिक्षणाधीन से सहायक पुलिस अधीक्षक, राजगढ़ (चूरू)।
- जतिन जैन: प्रशिक्षणाधीन से सहायक पुलिस अधीक्षक, नागौर।
- माधव उपाध्याय: प्रशिक्षणाधीन से सहायक पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा सदर।
- प्रतीक सिंह: प्रशिक्षणाधीन से सहायक पुलिस अधीक्षक, जोधपुर पूर्व, जोधपुर आयुक्तालय।
पढ़ें ये खबरें
- बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन : रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
- KKR vs RR IPL 2026: राजस्थान ने कोलकाता को दिया 156 रन का लक्ष्य, वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 46 रन, वरुण और कार्तिक ने झटके 3-3 विकेट
- उज्जैन में परशुराम जयंती की धूम: सीएम डॉ मोहन ने भगवान परशुराम का किया पूजन-अर्चन, 3 दिवसीय समारोह की हुई शुरुआत
- चना उपार्जन में ‘QR कोड’ का नवाचारः अब बोरी स्कैन करते ही खुलेगी किसान की कुंडली, हेराफेरी और भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक
- हरियाणा में खेल क्रांति! नारनौल को मिलेगा 14 एकड़ में भव्य स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी इंटरनेशनल लेवल सुविधाएं
