Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में बाल सुधार गृह से 10 नाबालिगों के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ये सभी रात करीब 1 बजे छत पर लगे लोहे की जाल तोड़कर एक-एक कर भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल चारों ओर नाकाबंदी की। कार्रवाई के दौरान 5 नाबालिगों को पकड़ लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

कैसे हुआ फरार होने का प्लान?
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में बाड़ी रोड स्थित बाल सुधार गृह में कई आपराधिक मामलों में पकड़े गए नाबालिग रखे गए थे। बुधवार रात 1 बजे के आसपास, 10 नाबालिगों ने मिलकर छत पर लगी लोहे की जाल को तोड़ा और वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने 5 को पकड़ा, बाकी की तलाश जारी
बाल सुधार गृह से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। चारों ओर नाकाबंदी की गई, जिसके बाद पांच नाबालिगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए नाबालिगों से पूछताछ जारी है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
सदर थाना प्रभारी शैतान सिंह के अनुसार, फरार हुए सभी नाबालिग गंभीर अपराधों, खासकर दुष्कर्म जैसे मामलों में डिटेन किए गए थे। इससे पहले जनवरी में भी पांच नाबालिग इसी तरह छत के रास्ते फरार हुए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था।
पढ़ें ये खबरें
- अग्निवीरों से किए वादे निभाने की घड़ी, नवंबर में हरियाणा सरकार देगी जॉइनिंग लेटर
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल
