Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले के नांता थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मां की डांट से नाराज होकर 10 वर्षीय बच्ची ने घर छोड़ दिया और 2 दिन बाद उसका शव चंबल नदी की नहर से बरामद हुआ। बच्ची बुधवार शाम से लापता थी, और शुक्रवार को उसका शव घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर बूंदी जिले के नमाना क्षेत्र में मिला।

नांता थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा के अनुसार, 10 वर्षीय बालिका मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना में रहती थी। बुधवार को पड़ोसियों ने बच्ची के बारे में शिकायत की थी कि वह सुखाए गए कपड़ों को इधर-उधर कर देती है। इसी बात पर मां ने उसे डांट लगाई। डांट से नाराज होकर बच्ची साइकिल लेकर घर से निकल गई।
जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची की साइकिल बड़गांव नहर के पास खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया।
लगातार दो दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को बच्ची का शव नहर के चौड़े हिस्से में, जहां पानी तालाब की तरह जमा हो गया था, बरामद हुआ। इस घटना से परिवार और पड़ोसियों में शोक की लहर है। थानाधिकारी ने बताया कि नहर बंद करवाकर गोताखोरों के जरिए तलाशी अभियान चलाया गया। बच्ची की बॉडी उस स्थान से 25 किलोमीटर दूर बरामद हुई, जहां उसकी साइकिल मिली थी।
पढ़ें ये खबरें
- अनुकंपा नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट का अहम निर्णय, 2020 से लंबित आवेदन पर 40 दिन में निर्णय लेने के निर्देश
- आर्थिक मदद का झांसा देकर फाइनेंस करवाते थे वाहन, फिर औने-पौने दाम में बेचकर बांट लेते थे रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के लिए बड़ी खबर! MLC चुनाव के चक्कर में टली PET परीक्षा, जानें अब किन 3 तारीखों में होगा एग्जाम
- दतिया में फिल्मी स्टाइल में अपहरण-6 पर FIR: ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी से युवक को उठा ले गए बदमाश, अधमरा कर सड़क किनारे फेंका
- Bilaspur Police Transfer News: 22 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश


