Rajasthan News: चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भांकरोटा में हुए हादसे को लेकर कहा कि मृतकों और घायलों को सहायता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि एसएमएस अस्पताल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों के उपचार के लिए सुबह ही अपनी पूरी टीम भेज दी. 30 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार किया गया, हालांकि इसकी जरूरत नहीं पड़ी.
मंत्री ने बताया कि एनएचएआई (NHAI) द्वारा सड़कों को छह लेन किया गया है, जिससे ट्रैफिक बढ़ा है. बढ़ती दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय मार्गों पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त 100 नई एंबुलेंस जल्द ही तैनात की जाएंगी. यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होगी.

मंत्री ने कहा कि जैसलमेर में मेडिकल कॉलेज लगभग एक साल के भीतर शुरू कर दिया जाएगा. शिक्षण कार्य जल्द प्रारंभ होगा, लेकिन अस्पताल के संचालन को पूरी तरह से सुचारू करने में थोड़ा समय लगेगा.
चिकित्सा मंत्री ने अपने दौरे के दौरान जवाहर चिकित्सालय का निरीक्षण किया. उन्होंने ट्रोमा सेंटर, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड और एमसीएच यूनिट का अवलोकन किया. अस्पताल की व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी और पूर्व यूआईटी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मौजूद रहे. मंत्री ने कंपनियों से सीएसआर फंड (CSR Fund) के जरिए अस्पताल के सुधार कार्य करवाने पर जोर दिया.
पढ़ें ये खबरें
- नालंदा में छोटी दीपावली की रात भीषण अग्निकांड, मिश्रा टेंट हाउस का गोदाम जलकर राख, लाखों का नुकसान
- ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने वाले को मिलेगा बम्पर ईनाम, ट्रंप ने किया 20 मिलियन डॉलर का ऐलान
- आपने देखा अयोध्या का यह अलौकिक रूप? 30 लाख दीयों के महा-रिकॉर्ड से चमकी रामनगरी, दिखा त्रेतायुग जैसा भव्य नज़ारा
- आवारा कुत्तों का खूनी आतंक! दो मासूमों को झुंड ने घेरा, बुरी तरह नोचा; ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान
- दीपावली की भीड़ के बीच बड़ी उठाईगिरी: ज्वेलरी दुकान से 90 लाख का सोना लेकर फरार हुई महिला, CCTV में कैद हुई वारदात
