Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले में एक नाबालिग छात्रा का ससुराल वालों द्वारा बंदूक की नोक पर फिल्मी अंदाज में अपहरण करने का मामला सामने आया है. घटना सोमवार शाम की है, जब पहाड़ी थाना क्षेत्र में दसवीं कक्षा की छात्रा स्कूल से परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी.

छात्रा जैसे ही स्कूल गेट से बाहर निकली, एक बोलेरो गाड़ी में सवार हथियारबंद बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया. जब साथी छात्राओं और मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर दहशत फैला दी. गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई, और बदमाश छात्रा को लेकर फरार हो गए.
पिता ने दर्ज कराई शिकायत
छात्रा के पिता ने ससुराल वालों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार, एक साल पहले 14 साल की उम्र में उनकी बेटी की शादी गोपालगढ़ क्षेत्र के एक युवक से करवाई गई थी. शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी, जिसके चलते पिता ने बेटी को वापस घर बुला लिया. तब से छात्रा अपने मायके में रहकर पढ़ाई कर रही थी.
थाने से 100 मीटर की दूरी पर वारदात
घटना थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जहां बोलेरो गाड़ी में आए बदमाश दिनदहाड़े छात्रा को उठा ले गए. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पहाड़ी और गोपालगढ़ थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी.
पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने मीडिया को बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है. पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द ही छात्रा को सुरक्षित बचा लिया जाएगा.
पढ़ें ये खबरें
- आपने देखा अयोध्या का यह अलौकिक रूप? 30 लाख दीयों के महा-रिकॉर्ड से चमकी रामनगरी, दिखा त्रेतायुग जैसा भव्य नज़ारा
- आवारा कुत्तों का खूनी आतंक! दो मासूमों को झुंड ने घेरा, बुरी तरह नोचा; ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान
- दीपावली की भीड़ के बीच बड़ी उठाईगिरी: ज्वेलरी दुकान से 90 लाख का सोना लेकर फरार हुई महिला, CCTV में कैद हुई वारदात
- Poland Firing: पोलैंड के क्राको में बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल, हमलावर गिरफ्तार
- अयोध्या की सरयू की तर्ज पर नर्मदा किनारे बनेगा ‘नर्मदा पथ’! 51 हजार दीपों से जगमगाया गौरीघाट

