Rajasthan News: जयपुर। आयुक्त (फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल) की ओर से ड्रग अलर्ट जारी किया है। ड्रग्स लैब की जांच में 11 दवाएं अमानक पाए जाने पर निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाई है।

ड्रग कंट्रोलर के अनुसार निर्माता कंपनी विवेक फार्मा जयपुर की पैरासिटामॉल टैबलेट (बैच नंबर पीसीटी 25093), अपेक्स हैल्थ केयर उदयपुर की कंपाउंड बेंजोइन टिंक्चर (बैच नंबर टीबी 132), अपेक्स हैल्थ केयर उदयपुर की आयोडीन टिंक्चर (बैच नंबर आईटी 251), उतराखंड की यूनिक्योर लिमिटेड की ग्लीपीजाइड एंड मेटफोर्मिन टैबलेट (बैच नंबर यूआरडीटी 0328), जम्मू की एथिकेयर लैब की प्रोपोक्सर सल्फैनीलामाइड एंड सेट्रीमाइड पाउडर (बैच नंबर ईई-240604), गुजरात की रोम्बस फार्मा की लिवोसिट्राजिन डाइ हाइड्रोक्लोराइड एंड मंटिल्यूकास्ट टेबलेट (बैच नंबर टीआर 25सी042सी), यूपी की यूनिक्योर लि. की पैरासिटामॉल टेबलेट (बैच नंबर पीसीटी 1203), उत्तराखंड की कुनीन सल्फेट (बैच नंबर टीए 25530), एचपी की वाईएल फार्मा की ऑफ्लोक्सेसिन टेबेलट (बैच नंबर वाईएलटी 25025), एचपी की वाईएल फार्मा की लिवोसिट्राजिन डाइ हाइड्रोक्लोराइड टेबलेट (बैच नंबर वाईएलटी 25023), हिमाचल प्रदेश की वाईएल फार्मा की लिवोसिट्राजिन डाइ हाइड्रोक्लोराइड एंड मोन्टेल्यूकास्ट सोडियम टैबलेट (बैच नंबर वाएलटी-25029) के लिए अधिकारियों को संबंधित बैच नंबर की दवाओं को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत स्टॉक जब्त करने का निर्देश दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- जीवन सूक्त : प्रतिशोध की ज्वाला में कैसा उजाला? – संदीप अखिल
- 30 September 2026 Rashifal : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- Bihar Morning News : कैबिनेट की बैठक, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जेडीयू के मंत्री करेंगे जन सुनवाई
- 30 सितंबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का गणेश रूपी श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 30 September: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

