Rajasthan News: लाठी क्षेत्र की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में कुछ दिन पहले 12.2 किलोमीटर कम्यूनिकेशन वायर चोरी होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में लाठी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

युद्धाभ्यास के लिए रेंज में मौजूद रेजिमेंट के एक हवलदार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को कम्यूनिकेशन अभ्यास के लिए 65 किलोमीटर लंबा वायर अलग-अलग स्थानों पर बिछाया गया था। इसके बाद 18 अगस्त को 9 किलोमीटर और 21 अगस्त को 3.2 किलोमीटर वायर चोरी हो गया। इस घटना के आधार पर 24 अगस्त को पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं
पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में पिछले कुछ वर्षों से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले साल मई में अभ्यास के लिए रखे गए टैंक के कुछ हिस्सों को काटकर चोर ले जा रहे थे, लेकिन सेना और पुलिस की तत्परता से चोरों को रेंज से बाहर निकलते ही पकड़ लिया गया था। इसी तरह अक्टूबर में 12 किलोमीटर कम्यूनिकेशन वायर और डीजल चोरी होने की घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पढ़ें ये खबरें
- दहशरा से पहले रावण दहन का विरोध: उज्जैन में ब्राम्हण समाज ने मांगे शास्त्र सम्मत प्रमाण, चार आयोजक समितियों को दिया नोटिस
- बंद कमरे में सांसें बचाने वाली मशीने: शहडोल जिला अस्पताल में कैद PM CARES के वेंटिलेटर, CS ने कहा- चालू है…
- पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने की तैयारी : प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनेगा धमतरी का जोरातराई
- योगी सरकार का बड़ा फैसला! महानवमी पर होगी सार्वजनिक छुट्टी, शासन ने जारी किया आदेश
- 500 साल बाद भी युवाओं के रोल मॉडल रहेंगे शहीद भगत सिंह, CM भगवंत मान बोले- उनके विचार हमेशा करेंगे प्रेरित
