Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के आतरसोबा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के छात्र ने बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन समय रहते उसे अस्पताल तो ले गए, लेकिन समय पर डॉक्टर नहीं मिलने के कारण छात्र की मौत हो गई।

परीक्षा के दबाव में था छात्र
मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय नटवर यादव के रूप में हुई है, जो हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर लौटा था। परिजनों के अनुसार, नटवर अपने पेपर खराब होने को लेकर बीते कुछ दिनों से गहरी चिंता और अवसाद में था। शुक्रवार सुबह उसने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया।
सांसें चल रही थीं, समय पर नहीं मिला
जब उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया और जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। उस समय नटवर की सांसे चल रही थीं और वह जीवित था। परिजन उसे तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। फिर छात्र को डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- हनी-ट्रैप में फंसा सेना का रिटायर्ड कैप्टन! विदेशी महिला को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार
- नशे के कारोबार पर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25.27 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर को रंगे हाथ दबोचा, 1.61 लाख का सामान जब्त
- अपने गांव, अपने लोग और देवता का आशीर्वाद… हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- चिता पर लेटकर खिंचवाई फोटो… हत्या के आरोपी ने रची अपनी ही ‘मौत’ की पटकथा, जानकर रह जाएंगे दंग
- मेकअप हटाने के लिए घर में ही मौजूद हैं ये चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका

