Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले के सरनाऊ कस्बे में परीक्षा देकर लौट रहे एक 12वीं कक्षा के छात्र जितेंद्र का चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने छात्र के परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। हालांकि, पुलिस की तत्पर कार्रवाई से छात्र को सुरक्षित छुड़ा लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना शुक्रवार को हुई जब जितेंद्र परीक्षा समाप्त होने के बाद पीएम श्री राजकीय विद्यालय से बाहर निकला। रास्ते में आगरा निवासी अमलेश और सरनाऊ निवासी महेंद्र ने उसे चाकू दिखाकर अगवा कर लिया और मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक सुनसान नाड़ी क्षेत्र में ले गए। वहां चार घंटे तक छात्र के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने छात्र के फोन से उसके परिवार को कॉल कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
फिरौती लाने के लिए अमलेश ने महेंद्र को घर भेजा। मौके का फायदा उठाकर जितेंद्र ने अपने पिता अशोक कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद महेंद्र फरार हो गया और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छात्र को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
जितेंद्र के पिता ने बताया, “परीक्षा के बाद जितेंद्र अपने दोस्त सुनील के साथ घर लौट रहा था, तभी दोनों आरोपियों ने रास्ते में उसे चाकू दिखाकर अगवा कर लिया। नाड़ी में ले जाकर पीटा और फिरौती की मांग की।”
सरनाऊ की इस घटना ने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी रानीवाड़ा क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर हिन्दू महिला से की शादी, 3 बच्चों के बाप की जब खुली पोल तो…
- इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का लॉन्ग मार्च, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू
- प्रयागराज में महिला से गैंगरेप, ऑटो चालक समेत एक गिरफ्तार; दो की तलाश
- चुनाव आयोग के कामकाज पर जस्टिस नरीमन भड़के, कहा- खतरे में वोटिंग का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला ले
- एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा: देश के 85 पदकों में से अकेले 32 पर जमाया कब्जा, खेल मंत्री ने किया स्वागत
