Rajasthan News: राजस्थान में रविवार को सम्पन्न हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर 13 डमी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। इनमें जयपुर में शनिवार को पकड़े गए एक डमी अभ्यर्थी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि जयपुर सहित उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बारां, दौसा और अलवर में पकड़े गए अन्य 12 डमी अभ्यर्थियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के एडीजी बिपिन कुमार पाण्डे ने बताया कि इस परीक्षा में पूर्व आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के बायोमैट्रिक डेटा का उपयोग AI तकनीक के जरिए किया गया। इस तकनीक ने आठ जिलों में 13 डमी अभ्यर्थियों को पकड़ने में मदद की, जो पहले अन्य अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल हुए थे और अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई थी।
10 हजार पदों के लिए 3.76 लाख अभ्यर्थी शामिल
कांस्टेबल के 10 हजार पदों के लिए कुल 5.24 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3.76 लाख अभ्यर्थी दोनों दिन आयोजित परीक्षा में शामिल हुए।
उदयपुर-श्रीगंगानगर में पेपर बॉक्स अदला-बदली की गड़बड़ी
उदयपुर के आलोक स्कूल (हिरणमगरी सेक्टर 11) और अरावली टीचर ट्रेनिंग कॉलेज (देबारी) तथा श्रीगंगानगर के गुरुनानक खालसा सी. सै. विद्यालय और एसजीएन खालसा कॉलेज केंद्रों पर पेपर बॉक्स की अदला-बदली का मामला सामने आया। अधिकारियों के अनुसार, यह गड़बड़ी लेबल कोड में त्रुटि के कारण हुई। दो केंद्रों पर पेपर कम पड़ने पर रिजर्व पेपर का उपयोग किया गया, जिसके चलते पहली पारी में परीक्षा देरी से शुरू हुई। हालांकि, परीक्षार्थियों को पेपर हल करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- ‘जब मुख्यमंत्री ही 7वां फेल होगा तो…’, CM सम्राट के क्राइम वाले बयान पर PK का बड़ा हमला
- होंडा लाने जा रही है देश में अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी, इस दिन होगी ग्लोबल अनवीलिंग
- दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी बेनकाब: एसआईटी की निगरानी और तत्कालीन टीआई पर उठे गंभीर सवाल, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को किया बरी
- बयान, बवाल और बखेड़ाः नेहा बोरा के विवादित बोल पर भड़के महंत राजू दास, सनातन संस्कृति का अपमान बताते हुए दिया बड़ा बयान
- जहानाबाद में देह व्यापार का मामला, पुलिस की अचानक दबिश से मचा हड़कंप, जांच में जुटी टीम
