Rajasthan News: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 1150 करोड़ रुपये के एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 15 हजार फर्जी किसानों के नाम पर प्रीमियम काटे जाने का दावा किया है। मंत्री ने शुक्रवार को चूरू के सालासर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में अचानक पहुंचकर दस्तावेजों की मांग की और खुलासा किया कि बिना जमीन वाले लोगों को करोड़ों का क्लेम बांटा जा रहा है।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार, प्रदेश में ऐसे हजारों लोग हैं जिनके पास कोई कृषि भूमि नहीं है, लेकिन उनके नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए बीमा प्रीमियम काटा गया। अकेले सालासर ब्रांच में 71 ऐसे फर्जी किसान मिले हैं, जिनका प्रीमियम काटा गया और उन्हें 12-12 लाख रुपये का क्लेम (कुल 9 करोड़ रुपये) जारी होने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी।
जांच में यह भी सामने आया कि लिस्ट में कई किसानों और उनके पिता के नाम एक ही हैं और उनके पास कोई खसरा नंबर या जमाबंदी मौजूद नहीं है। मंत्री ने साफ किया कि यह एआईसी (AIC) बीमा कंपनी और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा है।
जब मंत्री ने SBI के मैनेजर उमेश कुमार सारस्वत से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो बैंक प्रबंधन टालमटोल करने लगा। इस पर मंत्री मीणा बैंक के भीतर ही धरने पर बैठ गए और कहा, जब तक कागजात नहीं मिलेंगे, मैं यहाँ से नहीं जाऊंगा। बैंक मैनेजर ने दस्तावेजों के लिए दो दिन का समय मांगा है, लेकिन मंत्री ने तत्काल FIR दर्ज कराने और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की चेतावनी दी है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
