Rajasthan News: राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पिछले 16 दिनों से जारी इस सघन अभियान के तहत देश के 21 प्रमुख शहरों में 100 से अधिक संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है, हालांकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

जयपुर से दिल्ली-नोएडा तक बिछाया जाल
एसीबी की विशेष टीमों ने 17 फरवरी 2026 से इस मिशन को अंजाम देना शुरू किया था, जो 4 मार्च 2026 तक लगातार जारी है। इस दौरान जांच का दायरा केवल राजस्थान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे अंतरराज्यीय स्तर पर ले जाया गया है। जयपुर, उदयपुर, बाड़मेर, जोधपुर, झालावाड़, कोटा, नागौर, विराटनगर, निवाई, देवली, आमेर और गंगापुर सिटी जैसे शहरों में सघन तलाशी ली गई है।
राजस्थान के बाहर, एसीबी की टीमों ने दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और सोहना में भी दबिश दी है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, IAS सुबोध अग्रवाल के छिपने के संभावित ठिकानों में उनके करीबियों के आलीशान फार्महाउस, रिश्तेदारों के आवास और कुछ चिन्हित होटलों को शामिल किया गया है, जहां Surveillance के जरिए नजर रखी जा रही है।
50 करीबियों से पूछताछ
जांच के दौरान एसीबी ने अब तक करीब 50 लोगों को पूछताछ के दायरे में लिया है। इनमें आरोपी अधिकारी के निजी स्टाफ, बिजनेस पार्टनर, पुराने सहयोगी और कुछ चुनिंदा ठेकेदार शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण वित्तीय लेन-देन और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। इसके अलावा, चार अन्य संदिग्धों को नोटिस जारी कर तलब किया गया है, जिनसे घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : सीएम साय का दौरा कार्यक्रम…राज्यसभा नामांकन का आखिरी दिन आज…लक्ष्मी वर्मा और फूलों देवी नेताम भरेंगी नामांकन… जन औषधि सप्ताह का पांचवा दिन…
- सीतामढ़ी में मासूम को बचाने की कोशिश में काल बना सेप्टिक टैंक, बाप-बेटे समेत 4 की मौत
- शरद पवार को राज्यसभा भेजा जाना तय, सांसद बेटी बोली- ‘कांग्रेस और शिवसेना की उदारता के लिए मैं उनका सदा आभारी रहूंगी’
- मस्ती-मस्ती में आई मौतः होली के बाद नदी नहाने गए 4 दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि 2 ही जिंदा वापस लौट पाए घर
- ईरान-इजराइल तनाव के बीच एमपी सरकार की बड़ी पहल: खाड़ी देश में रह रहे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी-दिल्ली में कंट्रोल रूम भी बनाया, यहां करें संपर्क
