Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाहरी इलाके में पुलिस को शुक्रवार रात एक लावारिस पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बस्सी थाना पुलिस ने मोहनपुरा पुलिया के पास खड़ी पिकअप से कुल 2075 किलो विस्फोटक जब्त किया, जिसमें 63 डिब्बों पर ‘OPTISTAR EXPLOSIVE’ और 10 प्लास्टिक कट्टों पर ‘अमोनियम नाइट्रेट’ लिखा पाया गया। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

रात 2.30 बजे मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस
थाना अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह के अनुसार, शुक्रवार देर रात हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल ने संदिग्ध गाड़ी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पिकअप के अंदर सफेद दानेदार पदार्थ से भरे डिब्बे और कट्टे बरामद किए गए।
वाहन मालिक व चालक का नहीं मिला सुराग
पुलिस ने गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान ईश्वर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रावत, निवासी शिवपुर नरेली मांडल, भीलवाड़ा के रूप में की है। लेकिन अभी तक न तो वाहन मालिक और न ही चालक से संपर्क हो पाया है। पिकअप का स्टेयरिंग लॉक होने के कारण उसे क्रेन से थाने लाया गया।
PESO करेगा विस्फोटक का विश्लेषण
विस्फोटक मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) को जानकारी दी है। PESO की टीम मौके पर पहुंचकर सैंपल लेगी और विस्फोटक की प्रकृति का परीक्षण करेगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- ओला ड्राइवर से कार लूटकर हत्या, शव जलाया; दो दिन बाद जले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
- रांची में जल्द बदल सकती है ट्रैफिक की तस्वीर : 3 बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से काम शुरू होने की तैयारी
- रेखा गुप्ता कैबिनेट के फैसले पर केंद्र की मुहर, दिल्ली PWD को मिलेगा अपना इंजीनियरिंग कैडर
- बाल-बाल बचे जेलेंस्कीः यूक्रेनी राष्ट्रपति के विमान से टकराने वाला था ड्रोन, सुरक्षा में बड़ी चूक
- Haryana Morning News : गुरुग्राम में फिर बदलेगा मौसम, 11 सितंबर से बारिश के आसार, CM के आदेशों पर अब विभागों को देना होगा काम का प्रमाण,ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी पर सरकार का फोकस समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें


