Rajasthan News: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में शाम की पारी में सफारी पर गए पर्यटकों का कैंटर जोन 6 में बंद हो गया। कैंटर के स्टार्ट नहीं होने से यात्री जोन बंद होने के बाद घंटे भर तक फंसे रहे। इस दौरान अंधेरा होने पर महिलाएं घबरा गई और छोटे बच्चे रोने लगे। सूचना पर वनविभाग ने वेटिंग कैंटर भेजकर फंसे कैंटर को निकाला। इस जोन में बाघ बादल, नूर और बाघिन लक्ष्मी का मूवमेंट रहता है।

जानकारी के अनुसार कैंटर नंबर 2171 शाम की पारी में जोन 6 में पर्यटकों को भ्रमण पर लेकर गया था। इस दौरान कैंटर एकाएक बंद हो गया, जिससे पर्यटक घबरा गए। कैंटर का गाइड भी किसी अन्य के साथ बैठकर निकल गया। इस दौरान काफी देर तक गाइड किसी वाहन को लेकर नहीं आया तो मोहित नाम के पर्यटक ने दूसरे कैंटर चालक से बात की। उसने मनमाने रुपए मांगे। इस पर मोहित एक जिप्सी में लिफ्ट लेकर गेट के बाहर आया और वनविभाग के कर्मियों को पूरा मामला बताया। इसके बाद वेटिंग कैंटर भेजा गया। पर्यटक करीब 7.30 बजे के बाद जोन से बाहर निकल सके।
ड्राइवर बोला-बस बैठे रहो…
कैंटर में करीब 25 पर्यटक थे। अंधेरा होने पर महिलाएं और बच्चे घबरा गए। भूख-प्यास से छोटे बच्चे कैंटर में रोने लगे। महिलाओं ने कहा कि वे कैंटर में धक्का लगा देते हैं तो ड्राइवर बोला, इसकी वायरिंग खराब है और आप जंगल में उतर नहीं सकते। महिलाओं ने कहा कि यहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं आ रहा है। वे बाहर भी किसी को सूचना नहीं दे सकते। ऐसे में यहां सुरक्षा के क्या इंतजाम है। इस पर ड्राइवर ने कहा कि वह भी कुछ नहीं कर सकता। बस कैंटर में बैठे रहो।
पढ़ें ये खबरें
- नारियल खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल, हमेशा मिलेगा ज़्यादा पानी और मलाई वाला नारियल…
- ये हिंदुओं का देश है, यहां के सभी नेता को…गौरक्षा की बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, संतों पर भी उठाए सवाल
- T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 10 बल्लेबाज, विराट कोहली ने लिस्ट में मचाई खलबली, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ा
- घर में छात्रा को अकेली देख पहुंच गया सीनियर स्टूडेंट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
- ‘MLC बनने के लिए हमारे घर आते थे…’, TMC सांसद कीर्ति आजाद का गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला, बोले- कपड़ा भी हमने सिलवा कर दिया

