Rajasthan News: राजस्थान में किसान आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। प्रदेश के करीब 40,000 से अधिक गांवों के किसान 29 जनवरी को गांव बंद आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। किसान नेताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों को इस आंदोलन में शामिल होने तैयार कर लिया है। बता दें कि अब तक 26 जिलों के किसानों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है, और अन्य जिलों में संपर्क जारी है।

हरसोली में किसान महापंचायत का आयोजन
रविवार को अलवर के हरसोली में किसान महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में किसान नेताओं ने गांव बंद आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इस सभा में सैकड़ों किसान शामिल हुए।
गांव बंद आंदोलन के प्रमुख बिंदु
- आंदोलन का स्वरूप: किसान गांव से बाहर अपनी फसल या उत्पाद बेचने नहीं जाएंगे। हालांकि, यदि कोई व्यापारी गांव आकर उत्पाद खरीदना चाहे, तो उसे अनुमति होगी।
- शांतिपूर्ण प्रदर्शन: किसान नेता रामपाल जाट ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है।
- आपातकालीन स्थिति में छूट: आंदोलन के दौरान रेलगाड़ी, बस या किसी वाहन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। लेकिन आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को आने-जाने की अनुमति होगी।
आंदोलन से जुड़ी पृष्ठभूमि
रामपाल जाट ने बताया कि किसानों का यह संघर्ष 2010 में दूदू से शुरू हुआ था और अब यह पूरे देश में फैल चुका है। पंजाब और हरियाणा के किसान लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, और राजस्थान के किसान भी अपनी मांगों को लेकर गांव बंद आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं।
45537 गांवों में प्रभावी होगा आंदोलन
महापंचायत के अनुसार, यह आंदोलन राज्य के 45537 गांवों में लागू होगा। किसान नेता लगातार अन्य किसानों को भी जोड़ने के प्रयास में जुटे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
