Rajasthan News: दौसा के बाद अब कोटपूतली में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया है. सारुंद थाना क्षेत्र के कीरतपुरा गांव में तीन साल की मासूम चेतना खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई.
बताया जा रहा है कि यह बोरवेल कुछ दिन पहले खुदवाया गया था, लेकिन पानी नहीं निकलने के कारण इसे बंद कर दिया गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया. DYSP Rajendra Burdak और Sarund Thana Incharge Mohammad Imran मौके पर पहुंचे.

Rescue Operation के दौरान एम्बुलेंस, जेसीबी मशीन और डॉक्टरों की टीम को मौके पर तैनात किया गया है और NDRF और SDRF की टीम, जयपुर से विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं. Rescue Team ने बोरवेल के आसपास खुदाई शुरू कर दी है.
150 फीट गहरा है बोरवेल
- बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक पैर फिसलने से वह बोरवेल में गिर गई.
- बोरवेल से बच्ची के रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे उम्मीदें बनी हुई हैं.
पिछली घटनाओं से सबक?
राजस्थान में इस तरह की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं. हाल ही में Dausa के आर्यन के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. हालांकि, प्रशासन केवल हादसे के बाद सक्रिय होता है.
पढ़ें ये खबरें
- MP Morning News: केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल, एमपी में भी रहेगा असर, आज से भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 1 मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना
- Happy Hug Day 2026 : गले मिलना है शक्तिशाली हीलिंग टच, जानें अपनों को गले लगाने के फायदे …
- CG Jobs : युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप
- UP WEATHER TODAY : कम हो रही ठंड, बढ़ रहा तापमान, कई जनपदों से विदा हुई सर्दी, दिन में महसूस हो रही गर्माहट
- CG Weather Update : दिन में बढ़ी गर्मी, रात को हल्की ठंड का अहसास, जानिए अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम…

