Rajasthan News: जयपुर। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची (फाइनल वोटर लिस्ट) प्रकाशित कर दी है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद अब राजस्थान में कुल 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 मतदाता पंजीकृत हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि शुद्धिकरण प्रक्रिया के दौरान प्रदेश भर से 31.36 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं, जबकि ड्राफ्ट लिस्ट के बाद से अब तक 10.48 लाख नए वोटर जुड़े हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 की सूची की तुलना में एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत) श्रेणी के चलते बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। हालांकि, ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद विभाग को नाम जोड़ने के लिए 12.83 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।
नई सूची में जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में सुधार हुआ है। प्रति हजार पुरुषों पर महिला वोटर्स की संख्या 909 से बढ़कर 911 हो गई है। जयपुर जिले में इसमें सर्वाधिक 7 अंकों का सुधार देखा गया है। वहीं, 18-19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या में 4.35 लाख (0.82%) की बढ़ोतरी हुई है।
जोधपुर में सर्जिकल स्ट्राइक, सरदारपुरा में सबसे ज्यादा नाम हटे
वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का सबसे ज्यादा असर जोधपुर जिले में दिखा, जहां 2 लाख से ज्यादा नाम काटे गए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा में रिकॉर्ड 51 हजार नाम हटाए गए हैं। इसके विपरीत, मंत्री जोराराम कुमावत की विधानसभा में 9 हजार से ज्यादा नए वोटर्स बढ़े हैं। क्षेत्रफल और संख्या के लिहाज से लूणी विधानसभा में सबसे अधिक और जोधपुर शहर सीट पर सबसे कम मतदाता हैं।
सियासी पारा गरम: बीएलए की सक्रियता में भाजपा ने मारी बाजी
वोटर लिस्ट को लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ना तय है। आंकड़ों के मुताबिक, नाम कटवाने और जोड़ने की प्रक्रिया में भाजपा के 2,316 बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) सक्रिय रहे, जबकि कांग्रेस के महज 111 एजेंट ही मैदान में दिखे। भाजपा ने नाम कटवाने के लिए 21,971 आवेदन किए, जबकि कांग्रेस की ओर से केवल 12 प्रपत्र ही दिए गए। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर फर्जी शिकायतों के आरोप लगाते हुए कलेक्टरों को ज्ञापन भी सौंपे हैं।
एक नजर में नए आंकड़े
श्रेणी संख्या
कुल मतदाता 5,15,19,929
पुरुष मतदाता 2,69,57,881
महिला मतदाता 2,45,61,486
ट्रांसजेंडर 562
नाम काटे गए (कुल) 31,36,286
नए जुड़े (ड्राफ्ट के बाद) 12,91,365
पढ़ें ये खबरें
- गोपालगंज में जेल भेजे गए कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाये सवाल और जांच की मांग की
- कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, CM साय ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव
- IGKV में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ: राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के पहले बायोटेक इन्क्यूबेशन सेंटर का किया लोकार्पण, कहा- सही दिशा मिले तो रोजगार का माध्यम बनेंगे युवा विचार
- पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से CISF के 34 पद खत्म, गृह मंत्रालय का आदेश
- हाथियों के डर के बीच बड़ा प्लान! कच्चे मकानों को PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी; पक्का आशियाना बनेगा सुरक्षा की ढाल


