Rajasthan News: बाड़मेर. भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम हुए सीजफायर समझौते को महज कुछ घंटों में तोड़ते हुए, रविवार सुबह बाड़मेर जिले के भुरटिया गांव में चार धमाकों ने दहशत फैला दी। यह गांव उतरलाई एयरबेस से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धमाकों की आवाज सुबह 4:30 से 5:30 बजे के बीच सुनी गई, जिसके बाद एक संदिग्ध वस्तु के सड़क पर गिरने से गड्ढा बन गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे आसमान से तेज सीटी जैसी आवाज के साथ एक नुकीली वस्तु तेजी से गिरती दिखाई दी, जो सड़क में धंस गई। अंधेरे के कारण रात में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन सुबह जांच में 4 इंच लंबी, टूटी हुई संदिग्ध वस्तु मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और वस्तु को कब्जे में लिया। सेना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
धमाकों के बाद जिला प्रशासन ने बाड़मेर में ब्लैकआउट घोषित कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। रातभर जिले में कई जगहों पर धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है। यह घटना शनिवार को हुए सीजफायर समझौते के बाद पाकिस्तान की ओर से पहला उल्लंघन माना जा रहा है। सेना और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं, और मामले की गहन जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- सोशल मीडिया के जुनून ने छीनी जान! पातालकोट के व्यू प्वाइंट से खाई में गिरा 24 साल का सूर्यभान
- ‘भारत सरकार मेरे साथ अन्याय कर रही है, सोचता हूं ‘कॉकरोच’ बन जाऊं…,’ विजय माल्या ने मोदी सरकार से रखी मांग
- चतरा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी बोलेरो, 28 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर
- हाईकोर्ट की नई वेबसाइट पर सवाल! ई-हियरिंग की तकनीकी खामियों से नाराज कोर्ट, IT व्यवस्था की होगी स्वतंत्र जांच, 7 दिन में रिपोर्ट और 30 दिन में पूरे सिस्टम के ऑडिट के निर्देश
- रोजगार मेले की ‘कॉल गर्ल’ वाली खबर पर सियासी घमासान, बीजेपी ने तेजस्वी और राजद को दिया जवाब


