Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 5:30 बजे दो ट्रकों की टक्कर के बाद भयंकर आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। इस हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

सीएम भजनलाल ने की मुलाकात
घायलों से मिलने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद SMS अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी प्रकार की कमी न होने दी जाए। मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा:
जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए हादसे में लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है. घटना की सूचना मिलते ही SMS अस्पताल जाकर डॉक्टरों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया. प्रशासन का बचाव कार्य निरंतर जारी है. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं. प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान, शोक संतप्त परिवारजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.
40 गाड़ियों में लगी आग
जयपुर के जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया कि हादसे में लगभग 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन 1-2 गाड़ियों में लगी आग को बुझाने का काम अभी जारी है। जयपुर-अजमेर हाईवे पर यातायात को फिलहाल रोक दिया गया है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा एक केमिकल से भरे ट्रक की टक्कर से हुआ।
दो सवारी बसें भी हादसे का शिकार
भांकरोटा थाने के एसएचओ मनीष गुप्ता के अनुसार, यह हादसा एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां और 5 एंबुलेंस तैनात की गईं। सिविल डिफेंस की टीमें भी राहत कार्य में जुटी हैं। हादसे में दो सवारी बसें भी चपेट में आ गईं। सिविल डिफेंस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बचाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan Drought: पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट! गहलोत ने भजनलाल सरकार को चेताया
- Bihar Top News 20 oct 2026: जेडीयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

