Rajasthan News: विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर (Khatu Shyam Mandir) को 13 मार्च की रात 10 बजे से 15 मार्च की शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि 14 मार्च को होली के अवसर पर बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और 15 मार्च को तिलक किया जाएगा। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे इन दिनों दर्शन के लिए मंदिर न आएं।

लक्खी मेले का समापन 11 मार्च को हुआ
खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने यह घोषणा 12 दिन तक चले वार्षिक लक्खी मेले के समापन के बाद की है। यह भव्य मेला 28 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें करीब 25 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। हालांकि, पिछले वर्ष 2024 के लक्खी मेले में 35 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे, जबकि इस बार संख्या 10 लाख कम रही।
लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या कम क्यों रही?
ऐसा माना जा रहा है कि इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ स्नान में शामिल हुए, जिससे आमजन का आर्थिक बजट प्रभावित हुआ और वे खाटू मेले में कम संख्या में पहुंचे। वहीं, नौकरीपेशा और प्राइवेट व्यवसाय से जुड़े लोग महाकुंभ में अपनी छुट्टियां पहले ही उपयोग कर चुके थे, जिससे वे इस मेले में नहीं आ सके।
हजारों भक्त बाबा श्याम संग मनाएंगे होली
लक्खी मेले की समाप्ति के बाद अधिकांश श्रद्धालु अपने घर लौट गए, लेकिन हजारों भक्त ऐसे भी हैं जो बाबा श्याम के साथ होली खेलने के लिए खाटू में रुके हुए हैं।
- 13 मार्च को मंदिर में होली खेली जाएगी।
- रात 10 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
- 14 मार्च को विशेष सेवा-पूजा होगी।
- 15 मार्च को होली तिलक के बाद शाम 5 बजे मंदिर के कपाट फिर से भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
भक्तों से अपील की गई है कि वे मंदिर बंद रहने की अवधि के दौरान दर्शन के लिए न आएं और मंदिर प्रबंधन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा नेता का डांसर के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल, पैसा भी उड़ा रहा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
- कृषि विस्तार अधिकारी पर FIR दर्ज, पद का दुरुपयोग कर 13 लाख की दवाइयां लेकर नहीं किया भुगतान, तलाश में जुटी पुलिस
- मुख्यमंत्री साय बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में हुए शामिल, क्षेत्र के विकास के लिए की पांच बड़ी घोषणाएं…
- इन पांच पौधों में से किसी को भी छत पर रखने से होगी धन हानि, बढ़ता है दरिद्रता या पारिवारिक तनाव
- भांडेर में दंपति से लूट का पर्दाफाश: पल्सर सवार बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम, तीन गिरफ्तार और एक की तलाश जारी
