Rajasthan News: झालावाड़ में स्कूल के जर्जर भवन ढहने से हुए हादसे के बाद सरकार और शिक्षा विभाग पूरी तरह हरकत में आ गए हैं. इसी कड़ी में जयपुर जिले के स्कूलों का सर्वे कराया गया. अब इसकी फाइनल रिपोर्ट सामने आ गई है.
जयपुर जिले में कुल 3,097 स्कूल हैं. सर्वे रिपोर्ट में इनमें से 142 स्कूलों को पूरी तरह जर्जर घोषित किया गया है. इनमें से फिलहाल 44 स्कूल भवनों को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है. जिला प्रशासन ने इसके लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं. सबसे ज्यादा 23 जर्जर भवन सांगानेर ग्रामीण इलाके में हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 5,295 कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. इसके अलावा 13,894 कमरों की तुरंत मरम्मत की जरूरत बताई गई है. स्कूल परिसरों में 75 खुले कुएं और 253 बोरवेल भी हैं, जो हादसों को न्योता दे सकते हैं. प्रशासन इन्हें भी सुरक्षित बनाने या बंद करने की योजना बना रहा है. साथ ही, 360 स्कूलों में बिजली के तारों की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी.
हाईकोर्ट पहले ही इस मामले में संज्ञान लेकर सरकार को आदेश दे चुका है कि जर्जर भवनों में कक्षाएं न लगाई जाएं. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए थे कि वैकल्पिक व्यवस्था कर छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो. इसी के तहत प्रशासन ने प्रभावित स्कूलों के छात्रों को नजदीक के सुरक्षित स्कूलों में शिफ्ट कर दिया है.
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
