Rajasthan News: कोटा ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन व्यू’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को कनवास थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 49 किलोग्राम चांदी बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए कार सवार
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर नंबर की एक कार (MP09WN6066) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में चांदी के जेवर और सिल्लियां मिलीं। कार में सवार दो युवकों से जब चांदी के वैध दस्तावेज और बिल मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर सके।
आयकर और जीएसटी विभाग को दी गई सूचना
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक मध्य प्रदेश के गरोठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े हैं, लेकिन बिना बिल के इतनी बड़ी मात्रा में चांदी ले जाने के कारण पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग (Income Tax) और जीएसटी (GST) टीम को सूचित कर दिया गया है।
फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने बताया कि अभी दोनों युवकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था। पुलिस इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं और तस्करी के एंगल से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- IPL 2026: ऑक्शन में अनसोल्ड, 4 साल का इंतजार, KKR में ‘रहस्यमयी’ गेंदबाज की एंट्री, आकाशदीप की लेगा जगह
- BREAKING : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डिवाइड से टकराई बस, 52 लोग थे सवार, 40 यात्री…
- Bihar Board Result 2026 Today: बिहार बोर्ड आज जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, छात्र यहां आसानी से देख सकेंगे अपना परिणाम
- हवाई यात्रा अब लग्जरी नहीं, जरूरत, किराए पर लगाम लगाने की मांग; केंद्र से केजरीवाल की अपील
- Bastar News Update: आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए विकसित की जा रही मॉडल कॉलोनी, झीरम घाटी शहीद स्मारक से छेड़छाड़ पर बवाल, बस्तर के सभी जिलों में एडवांस लाइफ सपोर्ट की दो-दो एंबुलेंस की जाएंगी तैनात, राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत की गई स्कूली बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जांच…
