Rajasthan News: सांगानेर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर अपह्त वकील को सकुशल मुक्त कराकर अपहरण में काम में ली गई गाड़ी जब्त कर ली। टीम ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत मानवेन्द्र सिंह और बदमाशों से सात मोबाइल जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी शिवराम सैनी (25), फूलसिंह सैनी (26) डाबर बामनवास सवाई माधोपुर हाल सेज, रवि सैनी (20), पिन्टू सैनी (25) डाबर बामनवास सवाई माधोपुर, बन्टी राम सैनी (24) बाटोदा सवाई माधोपुर, आशीष मोणा (25) डाबर बामनवास सवाई माधोपुर और मलकेश सैनी (24) मण्डावरी सवाई माधोपुर का रहने वाला है।
पुलिस उपायुक्त पूव संजीव नैन ने बताया कि परिवादी हरदेश सिंह 11 जनवरी को रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा मानवेन्द्र सिंह उसके दोस्त के पास कोई काम से गया था जो उसके मित्र के फ्लैट बुद्धसिहंपुरा से वापस मानसरोबर आ रहा था। इस दौरान एक अज्ञात टैक्सी में 4-5 लोग सवार थे। इन्होंने मेरे बेटे की कार का पीछा करके मेरे बेटे को उसकी गाड़ी से जबरदस्ती मारपीट करते हुए उनकी कार में डालकर ले जाने लगे।
इसी दौरान मेरे बेटे ने पत्नी प्रियंका को फोन कर बताया कि 4-5 लोग उसे मारपीट करते हुए अपहरण करके ले जा रहे है। उसके बाद उन लोगों ने मेरे बेटे के दोस्त को फोन से कॉल कर रुपए मांगे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने यह बात मेरी बहू को बताई तो उसने बेटे के फोन पे पर आठ हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद और भी रुपए मांगे।
इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच की तो पता चला कि कुछ युवक रॉयल एवेन्यू सीताबाड़ी से एक युवक को कार में डालकर लाए हैं। इस पर टीम ने तलाश की तो कार मिल गई। इस दौरान पता चला कि बदमाश पीड़ित मानवेन्द्र को लेकर लालसोट गंगापुरसिटी पहुंचे है। टीम ने पीछा किया तो लक्ष्मीपुरा रिंग रोड की स्लिप लेन पर एक प्लाईवुड की फैक्ट्री के पास अंधेरे में गाड़ी खड़ी मिली। टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें मानवेन्द्र सिंह सात बदमाशों के साथ बदहवाश हालात में मिले।
पढ़ें ये खबरें
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
- कोटा में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार बच्चों की तलाश में SDRF-NDRF तैनात
