Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोसल थाना क्षेत्र में 6 दिसंबर को एक 7 साल का बच्चा पतंग लूटने के दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गया। गाड़ी से टकराने के बाद बच्चा करीब 40 से 50 फीट दूर जा गिरा। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी अब सामने आया है। गाड़ी की टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसका इलाज जयपुर में चल रहा है।

घटना 6 दिसंबर की है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब जारी हुआ है। घायल बच्चे का नाम शिवम बाकोलिया (7) है, जो लोसल कस्बे के वार्ड नंबर 10 का निवासी है और तीसरी कक्षा में पढ़ता है।
6 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ पतंग लूटने में व्यस्त था। जब वह सड़क पार कर रहा था और पतंग की ओर देख रहा था, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से वह लगभग 40 से 50 फीट दूर जा गिरा।
घायल शिवम को मौके पर मौजूद लोगों ने सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। शिवम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वह बोलने में भी कठिनाई महसूस कर रहा है। फिलहाल उसका इलाज जयपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
