Rajasthan News: राजधानी जयपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। सुबह से ही सरकारी दफ्तरों, राजनीतिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं में ध्वजारोहण और कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रातः 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद सुबह 8 बजे वे बड़ी चौपड़ पहुंचे, जहां आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया गया। सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

सुबह 9:10 से 9:17 बजे के बीच मुख्यमंत्री जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचे। यहां उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
राज्य स्तरीय मुख्य समारोह सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। सुबह 9:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। परेड, झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को विशेष बना दिया। विभिन्न विभागों, पुलिस बल और अन्य टुकड़ियों के अनुशासित मार्च पास्ट को दर्शकों ने सराहा।
मुख्य समारोह के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर पहुंचे और वहां आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वहीं, शहर भाजपा की ओर से बड़ी चौपड़ सहित अन्य स्थानों पर भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
जयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में तिरंगा लहराता नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आवासीय कॉलोनियों में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम शुरू हुए। कई स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, भाषण और बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
बड़ी चौपड़ पर मुख्यमंत्री का संदेश
बड़ी चौपड़ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और राजस्थान में डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है।
कांग्रेस का आयोजन
बड़ी चौपड़ पर कांग्रेस की ओर से भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तिरंगा फहराया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Crime News : ससुराल पहुंचते ही दामाद का खूनी खेल, सास की चाकू-साबल से हत्या, पत्नी भी गंभीर
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जनरल कटऑफ पार करने वाले आरक्षित अभ्यर्थी स्क्रीनिंग में ही होंगे अनारक्षित
- Stock Market Corporate Action : 1 अक्टूबर को 8 शेयर होंगे Ex-Date, बोनस-डिविडेंड से राइट्स इश्यू तक, आज खरीदारी का आखिरी मौका
- भारत की ताकत पर अमेरिका ‘फिदा’: एशिया में भारत के बढ़ते प्रभुत्व को देखते हुए लिया बड़ा फैसला, कहा- ‘इंडिया की पावर…,’
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रेप चोरी में सीबीआई की जांच से अब खुलेगा पूरा राज… राइस मिल में कस्टम मिलिंग का 8.74 करोड़ का धान गायब… सरपंच के घर से सागौन की अवैध सिल्लियों का जखीरा बरामद…

