Rajasthan News: जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में शनिवार को राज्य स्तरीय नियुक्ति समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान करीब 9 हजार पुलिस कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज का दिन एक प्रकार से राजस्थान के कानून और व्यवस्था और राजस्थान पुलिस के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज करीब करीब नौ हजार युवा राजस्थान पुलिस को जॉइन करेंगे।
उन्होंने कहा कि एक ओर हमारे हजारों नौजवानों को आज एक प्रकार से वर्दी मिली है, हजारों नौजवानों के परिजनों को उनके परिवार को एक नई उम्मीद जागृत हुई है और राजस्थान की कानून और व्यवस्था को एक नई फॉर्स मिलने जा रही है। तीनों रूप से ये कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र कार्यक्रम है.।
गृह मंत्री ने कहा कि बीते दो वर्षों में कुल अपराधों में लगभग 14 प्रतिशत और गंभीर अपराधों में 19 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या में 25 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 19 प्रतिशत, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 10 प्रतिशत, एससी-एसटी अत्याचारों में 28 प्रतिशत, डकैती में 47 प्रतिशत और लूट की घटनाओं में 51 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर में अपराधियों की खैर नहीं ! CM डॉ मोहन करेंगे शस्त्र पूजन, पुलिस को मिलेंगी 50 हाईटेक बाइक, DRP लाइन में विजयदशमी का आयोजन, पुलिस अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइट से लैस होंगी आधुनिक बाइक
- रात में सोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये कारण
- रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंगः पेट में गोली लगने से युवक घायल, पिता-पुत्र हिरासत में
- पटना में चाचा ने भतीजे की 6 गोली मारकर की हत्या, आरोपी का बहू के साथ था अवैध संबंध
- महाराष्ट्र में सूखे से फसल हुई बर्बाद, लाचार किसान पिता ने दी जान, बेटी की मेडिकल फीस भी नहीं हुई माफ
