Rajasthan News: मकर संक्राति की खुशियां एक परिवार में चीत्कार में बदल गई। मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे से श्वास नली कटने से घायल पांच वर्षीय बालक ब्रितिल की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस बीच बालक के पिता ने चिकित्सा स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बालक को गुरुवार तड़के सांस की तकलीफ हो रही थी लेकिन किसी डॉक्टर ने उसे नहीं संभाला।

एएसआई धनराज सिंह ने बताया कि कुन्हाड़ी निवासी हेमंत सुवालका बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने पांच वर्षीय पुत्र धितिल और पत्नी बीना के साथ बाइक से कुन्हाड़ी से नयापुरा को तरफ जा रहे थे। भ्रितिल बाइक पर आगे बैठा था और पत्नी पीछे। उसी समय चंबल पुलिया पर अचानक चाइनीज मांझे की डोर थ्रितिल के गले में लिपट गई और पतंग उड़ाने वाले ने डोर को खींच लिया था।
इससे ब्रितिल के गले की नस कट गई, खून बहने व बच्चे की चीत्कार के बाद उन्होंने बाइक रोक दी, लेकिन तब तक देर हो गई और मांझे से बालक की सांस नली कट गई। बालक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पिता का आरोप
पिता हेमंत ने मीडिया को बताया कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन ठीक भी कर दिया था। रात में बच्चा बात भी कर रहा था। गुरुवार करीब 5-6 बजे के आसपास ऑक्सीजन की प्रॉब्लम नजर आई, तो हमने नर्सिंग स्टाफ को बताया। रात में कोई सर्जिकल डॉक्टर नहीं मिला। इस पूरे मामले में अस्पताल की लापरवाही से मेरे बच्चे की जान चली गई।
दो कर्मियों को हटा दिया और एक रेजीडेंट को हटाने की अनुशंसा एमबीएस अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया कि स्टॉफ की लापरवाही सामने आने पर ऑन ड्यूटी तैनात मेल नर्स रहीश और धनराज को हटा दिया गया और एक रेजीडेंट डॉक्टर राकेश के खिलाफ 15 दिन के लिए हटाने की अनुशंसा की है। साथ डॉ अंजू नागर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू
- Haryana Top News : बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक करेंगे हड़ताल, 28 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हरियाणा कनेक्शन की जांच समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- सेक्टर-38 में मिलने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ देने का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
- SCO बैठक में राजनाथ सिंह का पाकिस्तान-चीन को संदेश, बोले- आतंकवाद पर दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं
- हाई-वोल्टेज ड्रामा: शाहजहांपुर में पुलिस की भारी तैनाती के बावजूद फूंक दिया ज्ञानेश कुमार का पुतला, दिखी तीखी झड़प

