Rajasthan News: अलवर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक वीरांगना ने मंच पर कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोते हुए अपनी शिकायत रखी। इंदिरा गांधी स्टेडियम में वीरांगनाओं के सम्मान समारोह के दौरान यह घटना हुई, जब मालवीय नगर निवासी महिला ने प्रशासन की अनदेखी और धमकियों से परेशान होकर मदद की गुहार लगाई।

पड़ोसी से जमीन विवाद, खंभा लगाने का विरोध
वीरांगना का कहना है कि उनका पड़ोसी घर के पास बिजली का खंभा लगवाना चाहता है, जबकि मामला कोर्ट में लंबित है। इसी को लेकर पड़ोसी और उसके परिजन उन्हें धमका रहे हैं।
IPS पर पद के दुरुपयोग का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसन का बेटा आईपीएस अधिकारी है और वह अपने पद का गलत इस्तेमाल कर उन्हें दबाव में ले रहा है। नगर निगम से मिली परमिशन को भी उन्होंने विवादास्पद बताया।
प्रशासन और मंत्री की प्रतिक्रिया
परिवार का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंत्री संजय शर्मा ने मंच से भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- बाथरूम में नहाती लड़कियों का चोरी छिपे बनाया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार
- नवरात्रि ड्यूटी के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में की आरती, पुलिस बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- दिल्ली में 2000 से ज्यादा इमारतों को नोटिस: Delhi MCD का एक्शन, 1500 से अधिक पर चला चाबुक
- 5 हजार की रसीद, 15 हजार तक वसूली का आरोप; VLTD पर खाचरियावास ने किससे मांगा हिसाब?
- साथ जीने की कसमें खाईं, साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, इलाके में सनसनी
